Showing posts with label hingulaj. Show all posts
Showing posts with label hingulaj. Show all posts

Wednesday, 29 January 2014

प्यारे बापू, कांग्रेस मुक्त भारत - नमो नमो भारत


प्यारे बापू,
कांग्रेस को ख़त्म करने की आपकी अन्तिम ईच्छा पूरी करने के लिए गुजरात से एक वज्रपुरुष ताल ठोक चुका है इसलिए आज आपकी पुण्यतिथि पर हम भारतवासी आपको श्रद्धांजलि देते हुए यह विश्वास भी दिलाना चाहते हैं कि आपका मनोरथ कुछ ही महीनों में पूरा कर दिया जाएगा

कांग्रेस मुक्त भारत - नमो नमो भारत
अलबेला खत्री 




Monday, 24 June 2013

दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अब राष्ट्रहित में श्री मोदी को बहुमत से मुल्क़ की बागडोर सौंपे


मेरे प्यारे देश वासियों

आप किसी भी राजनैतिक  विचारधारा अथवा दल के समर्थक क्यों न हों, 


एक बात तो माननी ही पड़ेगी  कि  सारे दल और दलगत  निष्ठाएं  तभी तक 

कारगर हैं जब तक कि देश सुरक्षित है .  देश की क़ीमत पर किसी भी दल या 

विचारधारा को सहन नहीं किया जा सकता .


दुर्भाग्य से  सोनिया भाभी  द्वारा संचालित वर्तमान सरकार ने  देश को  इतना  


पीछे धकेल दिया है  कि  हर तरफ अँधेरा  नज़र आने  लगा  है .  ऐसे में यदि 

कोई आशा का  कोई सूर्य  हमारे  पास है जो  भारत के सम्मान और स्वाभिमान  

को पूरे वैभव के साथ पुनः स्थापित  कर सके तो वो सिर्फ़ और सिर्फ़  नरेन्द्र भाई 

मोदी है .इसलिए  सभी जागरूक  और  देशभक्त नागरिकों को चाहिए कि वे 

दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर  अब राष्ट्रहित में श्री मोदी को  बहुमत से मुल्क़ 

की बागडोर सौंपे .



परन्तु  नरेन्द्र मोदी को देश बचाने व चलाने की ज़िम्मेदारी  देनी है तो अभी  दीजिये,  


यही  समय है  उसको अवसर देने का . इतना विलम्ब न करें जितना अटल बिहारी 

वाजपेयी के लिए कर दिया था . शेर के  बूढा होने का इन्तेज़ार मत कीजिये,,,,,,,,,,,,,,, 

हमें एक योद्धा कप्तान की ज़रूरत है, वयोवृद्ध और लाचार शासक की नहीं .


जय हिन्द 





Sunday, 23 June 2013

जय हिन्द


इंग्लैण्ड को उसके घर में रौंद कर, 

भारत ने किया चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा ..

बधाई बधाई बधाई 


Saturday, 15 June 2013

अब तो मोदी, सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी ही चाहिए भारत की जनता को



आदरणीय मोदी जी,

वर्तमान भारत सरकार आम जनता  में अपना विश्वास इसलिए खो चुकी है   


इसकी कथनी और करनी  में तालमेल नहीं है .  आज का युवा वर्ग बहुत 

जोश में है और देश हित में बहुत  कुछ करना चाहता है परन्तु  उसका कोई 

जोर नहीं चल रहा  है बाधाओं पर .....


अब  आप से ही उम्मीद जगाई है अवाम ने ........गुजरात की भांति समूचे देश 

को प्रगति और सुरक्षा  देने के लिए हमारा मत पूरी तरह आपका ..सिर्फ आपका

-अलबेला खत्री


अब तो मोदी, सिर्फ़  नरेन्द्र मोदी  ही चाहिए  भारत की जनता को